खंडवा: शादी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में हफ्तेभर में चार बेटों की गई जान
खंडवा के बोरगांव चौकी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुरहानपुर निवासी युवक गणेश काशीनाथ कोहली की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गणेश अपने दो दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें गणेश की हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।