बिसौली: बिसौली नगर में अकीदत के साथ निकाला गया ताजिया जुलूस, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
Bisauli, Budaun | Jun 26, 2026 बिसौली नगर में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को 4 बजे करीब अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।ताजिया जुलूस नगर के पारंपरिक मार्गों से होकर गुजरा।