करछना: मबैया गांव में तालाब से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर एक परिवार ने किया जल सत्याग्रह
तहसील करछना के कौंधियारा थाना अंतर्गत मवैया ग्राम सभा में कुछ स्थानी लोगों के द्वारा तालाब पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। गांव निवासी अयोध्या प्रसाद भारतीया ने आरोप लगाया कि गांव के ही विजय बहादुर अन्य लोगों के साथ मिलकर तालाब पर कब्जा कर लिया है। तालाब के पास जाने पर गाली गलौज तथा अभद्रता की जाती है। पुलिस शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाही।