सोहागपुर: किरण टॉकीज के समीप 18वें दिन भी जारी रहा नव दुर्गा उत्सव समिति का क्रमिक अनशन
जिला मुख्यालय में स्थित किरण टॉकीज के पास किरण स्ट्रीट नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य एवं आमजन द्वारा मंगलवार की दोपहर 1 बजे लगभग किया गया क्रमिक अनशन 18 वें दिन भी जारी रहा। बताया गया है कि अनशन कर रहे लोगों की मांग है की अपर आयुक्त संभाग शहडोल द्वारा दिये गए आदेश का क्रियान्वयन कराया जाए।