चूरू: चूरू में पारा 44 डिग्री पार, भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
Churu, Churu | May 19, 2026 चूरू। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे। लड्डू गोपाल की मूर्तियों के लिए मिनी कूलर लगाए गए हैं। दोपहर में बाजार व सड़कें सूनी रहीं। गर्मी से बचने को लोग नींबू पानी, जूस, आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं।