गुमला: बारिश के बीच जिले में सर्पदंश का कहर, 24 घंटे में छह लोग घायल
Gumla, Gumla | Jul 8, 2026 जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीले सांप के काटने से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र की है कही खेत में तो कहीं घर के अंदर सोए लोगों को सांप ने निशाना बनाया है।