बांका: जगतपुर जानकी मंदिर के पास दो बाइक की टक्कर, तीन लोग हुए घायल
Banka, Banka | Apr 4, 2026 शहर के जगतपुर जानकी मंदिर के पास शनिवार की सुबह 11:00 बजे दो बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार हरपुर गांव निवासी राम लखन मंडल और बजरंगी कुमार परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। वही बांका निवासी प्रीतम कुमार अस्पताल की ओर जा रहे थे। जानकी मंदिर के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो।