मेरठ: मेरठ में मीट आपूर्ति बंद:कारोबारियों ने एसएसपी से लगाई सप्लाई शुरू करने की गुहार
Meerut, Meerut | Nov 28, 2024 मेरठ में मीट कारोबारी गुरूवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मीट आपूर्ति बंद होने के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मीट कारोबारियों ने बताया कि मीट की सप्लाई पूर्व सांसद की फैक्ट्री से हो रही थी लेकिन कुछ दिन से पूर्व सांसद की फैक्ट्री भी बंद हो चुकी है।