नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव बीलना में दबंग लोग पेट की जमीन पर कर रहे कब्जा, ग्रामीण ने समाधान दिवस में की शिकायत
शिकायत पत्र में सुलेमान अंसारी ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 564 राजस्व अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है, लेकिन इस सार्वजनिक भूमि पर अमरपाल सिंह एवं रामकुमार सिंह, पुत्रगण केवल सिंह द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यह भूमि ग्राम समाज की है और इस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नियमों के विरुद्ध है।