फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख का चुनाव 27 फरवरी को, पूर्व प्रमुख सुरेश पासवान ने कहा दुबारा होगी जीत.
फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख का चुनाव 27 फरवरी को होगा. इस को लेकर राजनीति तेज हो गई है. पूर्व प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान ने कहा वे फिर से दुबारा प्रखंड प्रमुख बनेंगे. पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन उन के साथ है. उन्होंने कहा विकास के नाम पर वे दुबारा प्रखंड प्रमुख बनेंगे. बड़ी संख्या में पंचायत समिति सदस्यों की कथित तौर पर खरीद-बिक्री हो रही है.