राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे राजमहल नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि राजमहल अवर निबंधन कार्यालय के नए भवन एवं मार्केट कंपलेक्स,सर्किट हाउस एवं दरला पंचायत में डहरू कुमार पुल का शिलान्यास किया गया।