मुज़फ्फरनगर: भाकियू नेता विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में भाकियू नेता विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज और धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।