बांसवाड़ा: श्रीराम कॉलोनी में नींद में लुढ़कर छत से गिरा मिल कर्मचारी, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
श्रीराम कॉलोनी में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मिल कर्मचारी नींद में छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए निजी वाहन से एमजी अस्पताल में लेकर आए। घायल युवक की पहचान पवन पुत्र धर्मराज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी है और फिलहाल श्रीराम कॉलोनी में रहकर एक मिल में काम करता है।