लाडपुरा: कोटा रेलवे के मुख्य टिकट निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रामपुरा कोतवाली पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | May 25, 2026 कोटा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) आशीष चतुर्वेदी (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे बजाज खाना, रामपुरा निवासी थे। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे नहाने के दौरान बाथरूम में अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। पत्नी और बेटी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें तलवंडी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब