मुगलसराय: पटनवा गांव में अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप
रविवार को डीडीयू नगर एसडीएम विराग पांडेय व तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पटनावा ग्राम समाज की जमीन पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर चला कर हटाया गया। कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है, पटनवा गांव के आराजी संख्या 225 व 226 ग्राम समाज की जमीन है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया था।