रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी नगर अररिया टोला वार्ड संख्या 5 में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने बौसी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।