चिनिया: मोटरसाइकिल-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, गांव में मातम, नम आंखों से अंतिम विदाई
Chinia, Garhwa | Apr 14, 2026 गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोमवार दोपहर चिनियां–गढ़वा मुख्य सड़क स्थित पेशका गांव के पास मोटरसाइकिल और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में बिलैती खैर गांव निवासी अजय साह (लगभग 38 वर्ष), पिता शिवनारायण साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए