मुंडावर: ग्राम कालूका में हुआ कार्यक्रम, खो-खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण
Mandawar, Alwar | Sep 20, 2024 मुंडावर क्षेत्र के ग्राम कालूका के शहीद रमेश चंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किया गया। खो खो प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम स्थान अक्षय यादव ने प्राप्त किया। वही 19 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान छात्रा रविना यादव ने प्राप्त किया।