बीरपुर: जगदर व बीरपुर में जनसभा के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बोले:नेता व दल के जीतने से जनता का जीवन नहीं बदलता
नेता व दल के जीतने से जनता का जीवन नहीं बदलता। उक्त बातें जन सुराज टीम के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बीरपुर प्रखंड में आयोजित पदयात्रा के दौरान जगदर व बीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही ।उन्होंने कहा कि बिहार में पहले कांग्रेस लालू उसके बाद नीतीश कुमार ने 17 से 18 वर्ष शासन किया ।वहीं दिल्ली में मोदी सरकार शासन कर रही है।गरीबी बदहाली से लोगों को आगे निकलना होगा।