चकिया: चकिया के लतिफशाह पर्यटन स्थल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
चकिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लतिफशाह में रविवार को अवकाश के चलते शाम 5 बजे तक पर्यटकों की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से आए लोगों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में पर्यटकों का आवागमन जारी रहा। वही दूर दराज से आये पर्यटको ने प्राकृतिक नजरों का लुफ्त उठाया।