सदर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे, नगर निगम में 'मेयर के तीन साल बेमिसाल' कार्यक्रम में शामिल हुए
Sadar, Allahabad | May 26, 2026
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। नगर निगम में आयोजित “मेयर के तीन साल बेमिसाल" कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 9 साल पहले प्रयागराज की स्थिति खराब थी। अराजकता का तांडव होता था। गुंडागर्दी थी। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।मगर अब प्रयागराज की स्थिति काफी अलग है। डबल इंजन की सरकार में सरकार की सख्त नीतियों प्रभाव दिखा है।