बखरी: बखरी मे मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन
मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम के तहत अनुमंडल प्रशासन के द्वारा सुबह साढ़े छः बजे बखरी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।एसडीएम सन्नी कुमार सौरव के नेतृत्व में मैराथन दौड़ कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारी, पुलिस,पीएचसी, अग्निशमन कर्मियों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।