मानिकपुर: चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों का कुनबा बढ़ा, सुरक्षित छोड़ा गया तेंदुआ
चित्रकूट, शुक्रवार शाम 4 बजे। रानीपुर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों का कुनबा बढ़ा है। मानिकपुर रेंज टीम ने बिजनौर के धामपुर जंगल में पिंजरे में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू कर यहां छोड़ा। करीब 4 साल का 180 सेमी लंबा तेंदुआ स्वस्थ है। अधिकारियों के मुताबिक इससे जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन मजबूत होगा।