नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक ने दरोगा पर मारपीट का लगाया आरोप, चेहरे पर नाखूनों के कई निशान पाए गए
महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में तैनात एक दरोगा पर पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने बुधवार 2 बजे बताया कि,दरोगा ने उसे कई थप्पड़ मारे , जिससे उसके चेहरे पर नाखून के निशान पड़ गए और कान में चोट लगने से सुनने में भी परेशानी हो रही है।