रॉबर्ट्सगंज: चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने मूक-बधिर बालिका को कलेक्ट्रेट में सकुशल परिजनों को सौंपा
सोनभद्र नगर में स्थानीय लोगों की सूचना पर चाइल्डलाइन 1098 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मूक-बधिर बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया था,जिसे मंगलवार दोपहर 12 बजे परिजनों को सौंपा गया। बता दे कि सोमवार रात्रि में सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह और सहयोगी सुपरवाइजर सुधा गिरी मौके पर पहुंचे थे और बालिका को सुरक्षित लेकर कोतवाली गये।