ओरमांझी: रांची रेलवे स्टेशन से 170 अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू के लिए रवाना
रांची रेलवे स्टेशन से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 170 अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बीजेपी नेता संजय कुमार जायसवाल ने सभी 170 अमरनाथ यात्रियों को अंग वस्त्र पहनाकर और तिलक लगाकर रवाना किया और सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।