ओरमांझी: सिकिदरी में उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी शराब फैक्ट्री का किया खुलासा, 600 पेटी शराब के साथ 500 लीटर कच्चा शराब बरामद की
सिकिदरी में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मिनी शराब फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 600 पेटी शराब के साथ-साथ 500 लीटर कच्चा शराब बरामद किया है।