आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को शेखपुरा समाहर्त्ता कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागों के राजस्व संग्रह, भूमि सुधार, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन सुविधाओं एवं अतिक्रमणवाद की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर सार्वजनिक एवं सरकारी भूमियों से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें, लंबित भू-हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करें, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन का समयबद्ध निष्पादन करें तथा वार्षिक लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली में तेजी लाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Apna Sheikhpura
5 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 22, 2026