आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्य रूप से अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत लंबित अतिक्रमणवाद एवं कानून-व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई ।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने थानावार लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने भूमि पर से अवैध कब्जा हटाने के लिए जारी अतिक्रमण अभियानों की प्रगति, वारंट निर्गत कराने की प्रक्रिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 107 के तहत की जा रही निरोधात्मक कार्रवाइयों का ब्योरा लिया। सुश्री प्रियंका कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सरकारी भूमि या सार्वजनिक रास्तों पर अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, वहां समयबद्ध तरीके से नापी एवं नोटिस की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलाई जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Apna Sheikhpura