उमरेठ: कोहनिया डुढराल में बेटे ने पिता से मारपीट कर किया घायल, सिर व गले में आई चोट, लहूलुहान पिता अस्पताल पहुंचा
उमरेठ से जामई मार्ग के कोहनिया डुढराल में बेटे ने पिता पर हमला कर घायल कर दिया। गुरुवार को बारह बजे घायल पिता लहुलुहान हालत में अस्पताल पहंुचा। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार किया गया। बुजुर्ग पिता के सिर, गले में चोट आई है। बताया जा रहा है कि पुत्र अपराधिक प्रवृत्ति का है।