बालाघाट: सरपंच पति पर जानलेवा हमला: तलवार और डंडों से किया वार, हालत नाज़ुक, कार्रवाई की मांग
जिले के ग्राम कोहकाडीबर में राजनीतिक रंजिश के चलते सरपंच पति पर जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। घायल सरपंच पति आतिश लिल्हारे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को ग्राम में एक शादी समारोह के दौरान विवाद की शुरुआत हुई। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों