खकनार: दस घाट के पास ताप्ती नदी में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है रेत उत्खनन, प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
जिले में रेत माफिया बेखौफ होकर ताप्ती नदी का लाखों गैलन पानी बहाकर अवैध खनन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और खनिज विभाग मौन साधे बैठे हैं।सूत्रों के अनुसार, रेत माफियाओं ने अपने फायदे के लिए डैम के गेट खोल दिए हैं, जिससे नदी का पानी व्यर्थ बह रहा है और भारी मात्रा में अवैध रेत निकाली जा रही है। सरकारी रॉयल्टी न कटने से राजकोष को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।