धामपुर: नहटौर के झालू बस स्टैंड के पास गन्ने के ट्रक में बाइक घुसने से दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर
मंगलवार की रात करीब 10:00 नहटौर के झालू बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े एक गन्ने के ट्रक में बाइक घुस गई। जिसमें धामपुर के गांव जमालपुरा का नजीर और हल्दौर के खेड़की टप्पा का विनीत घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से विनीत की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।