सुल्तानगंज: 20 घंटे बाद डूबे किशोर का शव मिला, SDRF ने मुरली पहाड़ी के पास से किया बरामद
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर गुलशन कुमार का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। यह दुखद घटना नमामि गंगे घाट स्थित मुरली पहाड़ी के पास हुई थी, जहां सोमवार को शौच के दौरान पैर फिसलने से किशोर नदी में डूब गया था। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों और परिजनों की नजर मुरली पहाड़ी के समीप गंगा किनारे पड़ी, जहां शव दिखाई दि