बिहार: गोपी बिगहा गांव में रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर किया मारपीट, चार लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Mar 6, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा गांव में बुधवार को रंगदारी नही देने पर घर मे घुसकर मारपीट किया गया जिससे 4 लोग जख्मी हो गये। सभी जख़्मी को इलाज के लिये चंडी अस्पताल लेजाया गया जहां से संजीव कुमार और सर्बिला देवी को वेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। संजीव कुमार ने बताया कि गांव के व्यक्ति द्वारा 1लाख की रंगदारी मांगा था नही देने पर मारपीट किया।