सैदपुर: भितरी पुल पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में मां-बेटे सहित 3 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर, रेफर किया गया
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित भितरी पुल पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में माँ-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद वहाँ राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहाँ एक युवक की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया।