बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में डीएम ने पूजा पंडालों और विसर्जन घाट का किया निरीक्षण
बिक्रमगंज में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शुक्रवार शाम जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बिक्रमगंज के विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों, प्रमुख चौक-चौराहों और काव नदी स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूजा समितियों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन को