बलिया: निजी चिकित्सालयों में हुई मौत के मामलों को लेकर छात्र और छात्र नेताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Apr 11, 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न निजी चिकित्सालयों में हुई मौत के मामलों को लेकर शनिवार की शाम चार बजे छात्र और छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपूर्वा नर्सिंग होम के डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी और शहीद चौक पार्क में प्रदर्शन किया।