बहेड़ी: हरसुनगला गांव के पास हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से सहायक लाइन मैन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसिया का रहने वाला 28 वर्षीय इरफान पुत्र भूरा लाइन मैन के सहायक के तौर पर बिजली का कार्य करता था आरोप है कि आज 12 जून करीब 9 बजे ग्राम हरसू नगला के पास हाइटेंशन लाइन शट डाउन में थी और वो बिजली ठीक कर रहा था कि अचानक सप्लाई चालू हो गई और वो हाइटेंशन लाइन से तेज करंट लगते ही बिजली के खंभे से नीचे गिर पड़ा।