मौदहा: सिसोलर पुलिस ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने वाले वारंटी को किया गिरफ्तार
सिसोलर पुलिस द्वारा घर में घुसकर गालीगलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने के मामले में माननीय न्यायालय से जारी वारंट के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। सिसोलर थाना प्रभारी ने बताया कि वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त योगेन्द्र सिंह उर्फ जागेन्द्र सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह पुत्र किशोरी सिंह निवासी ग्राम टोलामाफ थाना सिसोलर को गिरफ्तार किया गया है।