भिंड नगर: भिंड के प्रज्ञा बुद्ध बिहार में बसपा सुप्रीमो मायावती का 69वां जन्मदिन मनाया गया, महिलाओं ने किया जश्न
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का जन्मोत्सव 15 जनवरी बुधवार 5:00 बजे भिंड के प्रज्ञा बुद्ध बिहार में महिलाओं द्वारा मनाया गया। प्रज्ञा बौद्ध बिहार में मौजूद जगराम बौद्ध ने बताया बहन जी का 69 व जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बहन मायावती के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बुद्ध बिहार में पूजा अर्चना का स्वस्थ्य जीवन के लिए मंगल कामनाएं की गई।