महोबा जनपद कि सीमा से सटे लवकुशनगर थाना क्षेत्र के भितरिया गांव निवासी 40 वर्षीय जवाहर पुत्र रामचंदी नामक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।