रामानुजगंज: वन विभाग ने अवैध शिकार पर की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रामानुजगंज मंगलवार धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। उप परिक्षेत्र सुंदरपुर के डुग्गर क्षेत्र में आरोपियों को चिड़िया एवं गिलहरी का शिकार करते रंगे हाथों पकड़ा गया वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया