पीलीभीत: कन्हैया गौशाला में अव्यवस्थाओं को उजागर करने पर दलित कर्मचारियों की पिटाई कर नौकरी से निकाला गया, वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर की गौशाला में अव्यवस्थाओं को उजागर करना कर्मचारी को भारी पड़ गया। पीड़ित रामनाथ व दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से नाराज चेयरमैन प्रतिनिधि और उनके साथियों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर नौकरी से निकाला।