कायमगंज: गांव नगला दमू में 100 से अधिक सागौन के पेड़ कटने के बाद अवैध कटान के सबूत मिटाने का खेल शुरू, जांच कमेटी गठित
नवाबगंज के गांव नगला दमू में ढाई से तीन बीघा भूमि पर सागौन के पेड़ लगे थे।शनिवार देर रात कुछ ठेकेदारों ने वन विभाग की अनुमति के बिना हरे पेड़ काटने शुरू कर दिए।ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को वन दरोगा मौके पर पहुंचे और कटान रुकवाया था।वन दरोगा ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी को दी। वन दरोगा ने दोबारा कटान रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।