पटना ग्रामीण: बोरिंग कैनाल रोड में चाकूबाजी का CCTV आया सामने,FIR नहीं होने पर पीड़ित ने CM पोर्टल पर की शिकायत
पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित श्रीकृष्णापुरी पार्क के पास 11 जून को हुई चाकूबाजी की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक युवक गौतम राज सिंह पर चाकू से हमला करते और मारपीट करते नजर आ रहा है। आसपास कई लोग मौजूद दिख रहे हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करता नहीं दिखाई दे रहा। घटना में गंभीर रूप से घायल गौतम का इलाज पटना AIIMS में कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप