सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि अपनी आदतों का बदलाव भी पर्यावरण को सुरक्षित रखता है - कलेक्टर
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड में कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, सीएमओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा वृहद स्तर पर पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कलेक्टर भिण्ड ने पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति सजग हो यह बहुत जरूरी है।आप किताबों में भी पढ़ते हैं कि क्यों पर्यावरण बचाना महत्वपूर्ण है। पृथ्वी पर शुद्ध वायु, शुद्ध जल उपलब्धता के लिए जरूरी है कि पर्यावरण सुरक्षित रहे। आप सभी बहुत जागरूक हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है, चीजों को रीसाइकिल करने पर जोर देना है, अपने आस पास कोई वेस्ट है तो उसे क्लीन करने के लिए बाकी लोगों को प्रेरित करना है, बिजली का उपयोग आवश्यकतानुसार ही करना है, क्योंकि सभी जानते हैं कि बिजली बनाने में भी अलग-अलग संसाधनों का उपयोग होता है, ईंधन का उपयोग आवश्यकतानुसार रखना है, पानी का उपयोग आवश्यकतानुसार ही करना है, कागज़ वेस्ट न हो, काग़ज़ का रि-यूज हो, ये सभी छोटी-छोटी आदतें पर्यावरण को बचाने में सहयोग देंगी। क्योंकि पेड़ लगाना ही एक मात्र तरीका नहीं है पर्यावरण को सुरक्षित रखने का, अपनी आदतों का बदलाव भी पर्यावरण को सुरक्षित रखता है।
कलेक्टर ने कहा कि प्रकृति सिर्फ संसाधन नहीं बल्कि हमारे जीवन का आधार है। इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और संतुलित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#WorldEnvironmentDay2026
#विश्व_पर्यावरण_दिवस
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026