बाबई: गोरा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी छोटेलाल पिता भूरेलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी आपसी विवाद के चलते आरोपी जगदीश ने ग्राम गोरा में बाबई रोड पर फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।