बाबई: बज्जरवाड़ा में श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर ग्रामीणों ने निकाली कावड़ यात्रा, MLA विजयपाल सिंह भी हुए शामिल
श्रावण माह में शिव भक्तों द्वारा अलग-अलग तरीके से भगवान शिव की आराधना की जा रही है उसी क्रम मे श्रावण माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर बज्जरवाड़ा मे ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा निकाली जिसमे विधायक विजयपाल सिंह भी शामिल हुए कावड़ यात्रा सूरजकुंड से मां नर्मदा का जल भरकर बज्जरवाड़ा में स्थित माता मंदिर पहुचीं जहाँ भगवान शिव का नर्मदा के जल से जलाभिषेक किया गया।