पुनासा: मूंदी क्षेत्र से दो नाबालिग सगी बहनें लापता, घर से बाजार के लिए निकली थीं
Punasa, Khandwa | Apr 15, 2026 पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की साढ़े 14 व साढ़े 17 वर्षीय दो बेटियां लापता हो गई। दोनों आठवीं व नौंवी कक्षा तक पढ़ी हैं। बीते 10 दिनों से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रिश्तेदारों व परिचितों के घर जब वह नहीं मिली तो थाने पर शिकायत की। मामला नाबालिग से जुड़ा है इसलिए सोमवार को पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उन्हें ढूंढना शुरू किया।